100 दिन की सफलता पर चैंबर ने दी बधाई
मेरठ(ब्यूरो)। दिल्ली रोड स्थित चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में बुधवार को प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन की सफलता पर बधाई दी गयी। चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री सर्वेश सर्राफ व संयोजक सुरेंद्र प्रताप ने संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेरठ को स्मार्ट सिटी के दायरे में लाने और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी देने पर चैंबर की तरफ से धन्यवाद दिया गया। बैठक में गिरीश मोहन गुप्ता, राकेश रस्तोगी, डा. सुबोध गर्ग, अरुण कुमार, अशोक गर्ग, मयूर मित्तल, नरेंद्र कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
चीन का पुतला फूंका
मेरठ(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पर चीन का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे वाहिनी के अध्यक्ष चौ. अमित सिवाच ने कहा कि चीन द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा रोकने से भारतीयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिसकी समाजवादी लोहिया वाहिनी निंदा करती है। इस दौरान विवेक बालियान, प्रवेंद्र राणा, सतेंद्र चौधरी, यशोदा यादव, मोहित पुुंडीर, आकाश बालियान, रविकांत, सचिन, नितिन, कदीर अहमद आदि मौजूद रहे।