करनावल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से केवल निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम पत्नी नरेंद्र ने नामांकन वापस लिया है। हर्रा में अध्यक्ष व सदस्य पद पर किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: UP: राजस्व टीम पर फायरिंग, अफसरों ने भागकर बचाई जान, बसपा नेता के भाई और नौकर पर मुकदमा दर्ज
एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि सरधना नगर पालिका सहित लावड़, दौराला, करनावल, हर्रा व खिवाई नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कुल 82 नामांकन आए हैं। जिनमें से करनावल व खिवाई से एक-एक, जबकि दौराला से दो नामांकन वापस लिए गए हैं। शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।