फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 गांव महायोजना-2031 का बनेंगे हिस्सा, अगले महीने लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हस्तिनापुर, मवाना क्षेत्र के 124 गांव महायोजना-2031 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अगले दस वर्षों में शहर में होने वाले विकास का खाका तैयार कर लिया है। गुरुग्राम की ऑलमोंड ग्लोबल कंपनी ने महायोजना- 2031 को तैयार किया है। शासन में एक बार महायोजना का प्रेजेंटेशन हो चुका है। वहां से अनुमति मिलने के बाद अब होली के बाद विशेष बोर्ड बैठक का आयोजित की जाएगी। बोर्ड बैठक में अनुमति मिलते ही अप्रैल में शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर शहरवासियों को महायोजना देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

महायोजना-2031 को 1143 वर्ग किलोमीटर में तैयार किया गया है। पहले इसका क्षेत्रफल लगभग 543 वर्ग किलोमीटर था। इससे गांव में भी विकास होने से एमडीए कई कॉलोनियों को विकसित कर हाईवे, एक्सप्रेसवे का लाभ उठाएगा। मेरठ में व्यावसायिक क्षेत्र भी बढ़ जाएगा। हस्तिनापुर, मवाना में कई औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट आएंगे नजर
महायोजना-2031 में रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट भी नजर आएंगे। आउटर रिंग रोड के एलाइनमेंट भी नजर आएंगे। मेरठ में मेरठ-गढ़ हाईवे के साथ दो आउटर रिंग रोड भी बनाई जा रही हैं। इससे मवाना क्षेत्र के गांव भी प्रभावित हो रहे हैं। इन्हें भी महायोजना-2031 में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक की मांगी अनुमति
हमने मेरठ में चुनाव खत्म होने के बाद ही शासन से विशेष बोर्ड बैठक की अनुमति मांगी थी, लेकिन मिल नहीं सकी। अब दोबारा से महायोजना-2031 के लिए बोर्ड बैठक की अनुमति मांगी है। अप्रैल के अंत में महायोजना-2031 को लोगों के सामने प्रदर्शित किया जा सके। - मृदुल चौधरी, एमडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें