काउंसिल से ही आएंगे 9वीं, 11वीं कक्षा के पेपर
- आईसीएसई के होम एग्जाम में भी बोर्ड पेपर जैसा सिस्टम होगा लागू
- छात्रों मिलेगी सप्लीमेंट्री पेपर की सुविधा
- सभी विषयों के पेपर दोबारा देने से बचेंगे छात्र
मेरठ। सीआईएससीई ने छात्रों के लिए कुछ प्रमुख बदलाव किए हैं। जिनका लाभ इस सत्र से छात्रों को मिलेगा। काउंसिल ने 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्रों की मुख्य परीक्षाओं में पेपर काउंसिल से ही भेजने का निर्णय लिया है। वहीं 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को सप्लीमेंट्री की सुविधा देना तय किया है।
इस सत्र से 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्रों की मुख्य परीक्षा के पेपर स्कूल में शिक्षकों द्वारा तैयार नहीं होंगे। काउंसिल अपने स्तर से शिक्षकों से पेपर तैयार कराकर उन्हें अलग-अलग रीजन के स्कूलों में भेजेगा। काउंसिल से पेपर आने के बाद छात्रों के लिए अब होम एग्जाम में नंबर पाना आसान नहीं होगा। पेपर कठिन भी आ सक ते हैं। अभी तक उसी स्कूल के शिक्षक अपनी सुविधानुसार पेपर तैयार कर लेते हैं, लेकिन इस सत्र से ऐसा नहंी होगा।
स्कूल में ही जंचेंगी कॉपियां
होम एग्जाम के पेपर भले ही काउंसिल की ओर से आएंगे, लेकिन कॉपियाें का मूल्यांकन उसी विद्यालय में होगा। बोर्ड की तरह न तो छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूसरे केंद्रों पर जाना होगा और न ही दूसरे विद्यालय में जांचने के लिए कॉपियां भेजी जाएंगी। मूल्यांकन व परीक्षा उसी स्कूल में होगी। केवल पेपर काउंसिल की ओर से आएंगे।
पूरा सिलेबस कवर करने के लिए उठाया कदम
क ांउसिल ने होम एग्जाम में भी स्वयं पेपर भेजने का यह निर्णय केवल इसलिए लिया है ताकि शिक्षक कक्षा में पूरा सिलेबस कवर करें। अभी स्कूलों में शिक्षक चुनिंदा चैप्टर पढ़ाते हैं और उसी से ही पेपर बना देते हैं। इससे पूरा सिलेबस कवर नहीं हो पाता। जब छात्र 10वीं और 12वीं में जाकर बोर्ड परीक्षा देते हैं तो उन्हें काफी परेशानी होती है। इसका असर बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर आता है।
इस वर्ष से मिलेगी सप्लीमेंट्री परीक्षा की सुविधा
कांउसिल इस वर्ष से दसवीं, बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा की भी सुविधा दे रहा है। काउंसिल के सिस्टम में अभी तक केवल इंप्रूवमेंट का प्रावधान था वह भी सिर्फ 12वीं कक्षा के छात्रों क े लिए। इसके अनुसार अगर 12वीं कक्षा में किसी छात्र का कोई पेपर बिगड़ता है वो फेल हो जाता है तो उसे इंप्रूवमेंट भरना होता था। इंप्रूवमेंट एक विषय का नहीं सभी विषयों का भरना होता था। जिसकी परीक्षा बाद में होती थी। 10वीं के छात्रों को यह सुविधा नहीं थी, लेकिन इस वर्ष से ऐसा नहीं होगा। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के छात्रों को इस सत्र से सप्लीमेंट्री की सुविधा मिलेगी। इसके तहत अगर छात्र के किसी विषय में नंबर कम आए तो वो सप्लीमेंट्री के लिए आवेदन कर सकता है। जुलाई में सप्लीमेंट्री के फॉर्म भरे जाएंगे, परीक्षा होगी और अगस्त में रिजल्ट आएगा। फाइनल अंकतालिका में ये अंक जुड़कर आएंगे। इ
मेरठ में हैं पांच हजार छात्र
. जिले में आईसीएसई बोर्ड के सोफिया, सेंट मेरीज, सेंट थॉमस, ऑल सेंट्स, सेंट फ्रांसिस व सेंट जेम्स प्रमुख स्कूल हैं।
. काउंसिल के नॉर्थ रीजन में आता है मेरठ
. 5 हजार छात्र हैं मेरठ में काउंसिल के स्कूलों में लगभग