ऐजूकेशन फेयर का आयोजन
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड पर स्टडी ओवरसीज ऐजूकेशन फेयर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के अवसर से अवगत कराना और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देना है। विदेश के प्रमुख विवि अपने देश में शिक्षा नीति एवं प्रवेश प्रक्रिया को सरल सुगम व आकर्षक बनाने के साथ-साथ मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान भी देता है। जिससे उनकी विदेशों में शिक्षा प्राप्ति का मार्ग सुगम हो सके।
नौनिहालों ने दिखाया कला का हुनर
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के नौनिहालों ने अपनी कला का हुनर दिखाया, जिसके माध्यम से खेल ही खेल में उन्होंने समाज के प्रति समर्पित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सहायता कर्मचारियों की सेवाओं को समझा। प्रथम चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हर कक्षा वर्ग से तीन-तीन छात्रों का चयन किया गया। जिन्होंने फाइनल राउंड के अंतर्गत मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में संगीता सिंह एवं पायल गर्ग रही।
सीए फाउंडेशन टॉपर प्राची सम्मानित
मेरठ। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा प्राची दुबलिश ने 2017-18 सत्र में कॉमर्स-स्ट्रीम में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया और स्कूल की गरिमा को बढ़ाया है। प्राची ने सीए फाउंडेशन में 400 अंकों में से 349 अंक प्राप्त कर मेरठ जॉन में टॉप किया। प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने प्राची को बधाई देते हुए उसे इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत भी किया।