फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्रों से झाडू लगवाने पर प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के एक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल हो गया। विभाग तक ये वीडियो पहुंचा तो हड़कंप मच गया। संबंधित प्रधानाध्यापिका के निलंबन की तैयारी है।
विज्ञापन

मामला चार दिन पूर्व का है। शहर के एक स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्कूली छात्र स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते दिखाया गया है। वायरल हो रही वीडियो शिक्षा अधिकारियों तक पहुंची तो बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों तक भी इसे भेज दिया गया था। सोमवार को शोर मचा कि बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
इस मसले पर शिक्षक संघ के नेता बीएसए से मिले। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्या प्रसूदन कौशिक के अनुसार उन्होंने बीएसए को बताया कि नगर के स्कूलों में सफाई कर्मी की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी स्तर पर भी इस संबंध में कोई फंड नहीं मिलता। शिक्षक जैसे तैसे सफाई करा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग उन्हें परेशान करने को इस तरह की वीडियो वायरल कर रहे हैं। शिक्षक नेताओं ने इस मामले में कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी एसके गिरी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के निलंबन की बात संज्ञान में आई थी। लेकिन अभी तक उन्हें इस संबंध में आदेश की कोई प्रति नहीं मिली। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आया था। ये मामला गंभीर है। इसमें कार्यवाही चल रही है। चर्चा है कि निलंबन कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
प्रधानाध्यापिका के निलंबन की तैयारी, शिक्षक संघ नेता बीएसए से मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें