फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलबाग कालोनी नाला पटरी सड़क में हो गए गहरे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर की अधिकतर सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो गयी हैं। छह माह पहले गड्ढा मुक्त की गयी सड़कों में भी गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़कों के गड्ढे कभी भी किसी की जान ले सकते हैं। इस खराब स्थिति से नगर निगम ही नहीं बल्कि अन्य सभी विभाग भी अनजान बने बैठे हैं। जबकि न्यायालय का आदेश है कि अगर सड़क के गड्ढों के कारण किसी की जान गयी तो उसका जिम्मेदार संबंधित विभाग का जिम्मेदार अधिकारी होगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर निगम, पीडब्लूडी, एमडीए, आवास विकास आदि सभी विभागों ने अपनी-अपनी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का दावा किया था। सरकार को खुश करने के लिए रिपोर्ट भी भेजी गयी थी। लेकिन पिछले माह हुई बारिश के दौरान सड़कों की जो हालत हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है। सोमवार को ‘अमर उजाला’ ने फूलबाग कालोनी से गुजर रहे नाले की सड़क पटरी का जायजा लिया। फूलबाग कालोनी के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक सड़क नाला पटरी में 15 से 20 स्थानों पर गड्ढे मिले। इनमें कई गड्ढे ऐसे भी हैं जो रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन में भी दो पहिया वाहन सवारों की जान ले सकते हैं। जिनको लेकर नगर निगम कतई गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। कार्यवाहक चीफ इंजीनियर नगर निगम नीना सिंह ने सोमवार को बताया कि बरसात के बाद सभी सड़कों को बनवाने का काम किया जाएगा। कुछ सड़कों के टेंडर हो भी गए हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
बारिश से पहले सड़क को किया गया था गड्ढा मुक्त
- जानलेवा साबित हो सकते हैं सड़क के गड्ढे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें