फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की पर्ची पर किसानों को दौड़ा रहे अफसर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना किसानों की पर्ची की समस्या अफसरशाही के चलते हल नहीं हो पा रही है। किसान गन्ना सोसायटियों के चक्कर काटकर थक चुका है। सोसायटी के कर्मचारी किसान को कहते हैं कि मिल से लिखवाकर लाओ की हम गन्ना लेने को तैयार हैं, तब पर्ची मिलेगी।
जिले में किसानों के खेतों में एक करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ना खड़ा हुआ है। जिले में चीनी मिलों में पेराई दस मई तक ही होने की संभावना है। ऐसे में किसान के सामने पर्ची को लेकर मारामारी मची हुई है। गन्ना विभाग पर्ची जारी करने को लेकर जिले में खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे करा चुका है। एक करोड़ क्विंटल गन्ना सर्वे के हिसाब से अभी भी खेतों में खड़ा है। विभाग में अफसरशाही की स्थिति यह है कि सरकार और आला अफसरों के आदेश के बाद भी किसानों को नियमित रूप से पर्ची जारी नहीं हो रही है। गन्ना सोसायटी के कर्मचारी अपने हिसाब से जिसे चाहे पर्ची दे रहे हैं। डीसीओ के पास पहुंचे मेघाखेडी के किसान ब्रह्म सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने उसे खतौली चीनी मिल से लिखवाकर लाने के लिए कहा है। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव का कहना है कि जिले की सभी गन्ना समितियों से यह मांगा जा रहा है कि उन्होंने पर्ची जारी करने को क्या योजना बनाई है। कई बार मांगने के बाद भी कुछ सोसायटी जान बूझकर देरी कर रही है। देर करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसान दिवस में उठेगा मुद्दा
मुजफ्फरनगर। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि 18 अप्रैल को किसान दिवस का आयोजन होगा। गन्ने की पर्ची का मुद्दा इसमें उठाया जाएगा। अफसर किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। किसान खेतों में खड़ी फसल के कारण परेशान है।
विज्ञापन

गन्ना पर्ची जारी नहीं करने का मामला गंभीर है। इस मामले को लेकर वह डीसीओ ओमप्रकाश यादव को बुलाकर उनसे बात करेंगे। जल्द ही किसानों को पर्ची जारी कराई जाएगी।
राजीव कुमार शर्मा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें