‘गन्ने के बकाया भुगतान
को सीएम से करेंगे बात’
- शहीद द्वार के उद्घाटन मौके पर बोले, कैबिनेट मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीनगर।
गन्ना किसानों का बकाया दिलाने के लिए सीएम से बात करेंगे। उनसे गन्ना किसानों की समस्याएं बताई जाएंगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे की मांग को भी गंभीरता से लिया जाएगा। सैनिक स्कूल लिए पर्याप्त जमीन मिलने पर जल्द ही योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। यह बातें शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहीं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह भोजपुर के मुरादाबाद गांव में शहीद सुबेदार मेजर मनीराम की याद में बने शहीद द्वार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके साथ सांसद साक्षी महाराज, विधायक अवतार सिंह भड़ाना, विधायक डॉ. मंजू शिवाच, पवन मावी, कुलविंदर सिंह, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, सुरेंद्र नागर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत चौधरी और संचालन अमर पाल प्रधान ने किया। संयोजक पुष्पेंद्र प्रधान रहे। प्रेसवार्ता में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान को लेकर वह सीएम से मुलाकात करेंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों का मुआवजा की मांग भी गंभीरता से लेकर अवगत कराया जाएगा। जमीन उपलब्ध होने पर महिला विकास केंद्र भी खोला जाएगा। इस दौरान डॉ. देवेंद्र शिवाच, चेयरमैन अशोक महेश्वरी, नीरज त्यागी, दिनेश सिंघल, डॉ. पवन सिंघल, अमित चौधरी, नवीन जायसवाल, सुमरेश प्रधान, पराग जैन, राकेश, अजीत आदि मौजूद रहे।