फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल रोड पर कटे वाहनों के चालान, अतिक्रमण पर चला हथौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट में वाहनों के चालान काटे, अवैध निर्माण किया ध्वस्त
विज्ञापन

मेरठ। माल रोड पर प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर कैंट बोर्ड ने सख्ती कर दी है। शनिवार को टीम ने माल रोड पर प्रतिबंध के बावजूद चल रहे दर्जनों वाहनों के चालान काटे। कई को सीज किया। माल रोड केे आसपास घूम रहे पशुओं को कैंट बोर्ड की टीम ने गाड़ी से कांजी हाउस पहुंचाया।
माल रोड पर काफी दिनों से प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही हो रही थी। इसे लेकर कैंट सीईओ आलोक गुप्ता ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ऐसे वाहनों को पकड़ने के लिए एक दस्ते का गठन किया गया था। पशुओं को पकड़कर कांजी ले जाने के लिए भी एक अलग टीम बनाई गई। शनिवार को टीम ने माल रोड पर कई घंटे तक अभियान चलाया। कैंट सीईई अनुज सिंह ने घंटों तक टीम के साथ माल रोड पर चेकिंग कराकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने किया निरीक्षण
कैंट बोर्ड की टीम ने काली माता मंदिर के पास हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कई जगह अवैध निर्माण की शिकायत पर टीम ने निरीक्षण किया। सीईई अनुज सिंह ने बताया कि टूटी सड़कों को एक-दो दिन में ठीक कराने का काम शुरू हो जाएगा। आबू नाले के पास बने पुल को नया रूप देने के लिए भी इंजीनियर से बात शुरू हो गई है
विज्ञापन

फव्वारा चलता देख खुश हुए बच्चे
कंपनी गार्डन के चिल्ड्रन पार्क में सूरज नुमा बनाए गए फव्वारे से पानी निकलना शुरू हो गया। शनिवार शाम को बच्चे पार्क में पहुंचे तो फव्वारा चलता देखकर खुशी से खिल उठे। इसके साथ मेन फव्वारा भी चालू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें