यज्ञक्रत आर्य बने सेना में लेफ्टिनेंट
मेरठ। शहर के एक और होनहार बेटे ने नाम रोशन किया है। डीएन पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल और दीवान स्कूल में शिक्षिका के बेटे पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
शास्त्रीनगर ए ब्लॉक के मकान नंबर 136 में रहने वाले यज्ञक्रत ने अपनी पढ़ाई सीजेडीएवी और दीवान पब्लिक स्कूल से पूरी का। बचपन से ही उनका सपना सेना में जाने का था। यज्ञक्रत आर्य की माता दीपा आर्य जागृति विहार स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। उनके पिता वीरेंद्र आर्य डीएन पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। चेन्नई ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लद्दाख में नियुक्ति मिल गई है। उनकी इस उपलब्धता पर रिश्तेदारों-परिचितों ने बधाई दी।