फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं मांगने पहुंचीं आधी आबादी का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगापुरम कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सोमवार को महिलाएं एमडीए अधिकारियों से मिलने पहुंची। आरोप है कि हंगामा कर रहीं महिलाओं को अधिकारियों ने फटकार लगाकर अपमानित कर दिया। नाराज महिलाओं ने कहा है कि वे इसकी शिकायत कमिश्नर से करेंगी। यहां भी न्याय न मिला तो सीएम से मिलने जाएंगी।
विज्ञापन

गंगानगर क्षेत्र के रजपुरा रोड पर गंगापुरम कॉलोनी है। इसमें बिल्डर द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराने को लेकर महिलाओं ने आंदोलन चलाया हुआ है। वह कई बार एमडीए दफ्तर जाकर अधिकारियों से मिल चुकी हैं। एमडीए के वीसी साहब सिंह ने एक सप्ताह पूर्व महिलाओं से कॉलोनी में होने वाले कार्यों का कच्चा एस्टीमेट तैयार हो जाने की बात कही है और दो दिन बाद जेई से कॉलोनी का निरीक्षण करने की बात कही थी। जिस पर महिलाओं ने एक सप्ताह का इंतजार किया। लेकिन एमडीए से कोई भी टीम नहीं पहुुंची।
सोमवार को कॉलोनी की महिलाएं एमडीए ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से मिलीं। इस बीच कुछ महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर एमडीए वीसी साहब सिंह व अन्य अधिकारी नाराज हो गए। महिलाओं का आरोप है कि अधिकारियों ने सभी महिलाओं को फटकार लगाते हुए अपमानित किया। जिस पर महिलाओं ने और उग्र होते हुए पूरे मामले की कमिश्नर से शिकायत करने की बात कही। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर कमिश्नर ने भी उनकी बात नहीं सुनी तो महिलाओं की एक टीम लखनऊ में जाकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी। महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी में मिलने वाली सुविधाओं पर उनका हक है और वह उसे लेकर रहेंगी। इस दौरान नीतू राणा, ज्योति राणा, कामेंद्रा, सुनीता राठी, विनीता, पुष्पा, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- गंगापुरम कॉलोनी की महिलाएं समस्याएं लेकर पहुंची थीं एमडीए ऑफिस
- कमिश्नर से करेंगी शिकायत, न्याय न मिला तो लखनऊ मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें