फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर 125 लोगों से भरी बस खाई में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनएच-58 पर सरधना चौराहे के पास सोमवार देर रात करीब 125 लोगों से भरी बस खाई में पलट गई। जिसमें 32 लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे आदर्श युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने लोगों को बस से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पानीपत से एक बस लखनऊ जा रही थी। कंकरखेड़ा इलाके में नेशनल हाइवे पर स्थित सरधना चौराहे के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस मेें महिलाओं और बच्चों समेत करीब 125 लोग सवार थे। बस पलटने पर बच्चों और महिलाओं में चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे आदर्श युवा सेवा समिति अध्यक्ष अनस चौधरी सहित उनके कार्यकर्ताओं ने बस के शीशे तोड़ लोगों को सुरक्षित निकाला। वह भी लखनऊ जा रहे थे।
कंकरखेड़ा पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को निकाला। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोग सिटी स्टेशन पर छोड़े गए। जबकि कई लोग अपने परिचितों को फोन कर बुलाने में लगे रहे। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि बस में लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने उनको सुरक्षित जगह पर छोड़ा है। जहां से वह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 32 लोग घायल, अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें