फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीडा भारती की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दौड़ देश की लिए का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। क्रीड़ा भारती द्वारा मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दौड़ देश के लिए का आयोजन किया। क्रीड़ा भारती के खेल चेतना मेला के अंतर्गत प्रतियोगिता हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी एवं खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल चेतना मेले का आयोजन किया गया है। 21 दिनों में 13 प्रतियोगिताएं हुईं। जिसका पुरस्कार वितरण चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा भारती की प्रांत उपाध्यक्ष आभा ढिल्लन एवं सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी सतीश पंडित ने किया। दौड़ में लगभग 350 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। बालकों के लिए 5 किलोमीटर और बालिकाओं के लिए 3 किलोमीटर की प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि सुधीर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब मेरठ स्टार्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, लक्ष्यराज त्यागी, भूपेंद्र यादव, शैलेंद्र त्यागी, जेपी यादव, अमित तेवतिया, वीरेंद्र, लक्ष्मीकांत शर्मा, मंत्री क्रीड़ा भारती एवं संयोजक खेल चेतना मेला कपिल त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें