- खून से सना चाकू लेकर खुद थाने पहुंचा छोटा भाई
फोटो
मुजफ्फरनगर।
शुक्रवार आधी रात को माता पिता को गाली गलौज करने पर छोटे भाई से अपने भाई को चाकू से काट डाला। आरोपी भाई हत्या में इस्तेमाल किया खून से सना चाकू लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
वारदात मुजफ्फरनगर रामलीला टिल्ला की हैं। पुलिस के मुताबिक रजनीश उर्फ राजू (32) पुत्र राजकुमार देर रात शराब पीकर अपने घर पहुंचा। रजनीश अपने मामा पिता से गाली गलौज कर रहा था। तभी छोटे भाई मनु उर्फ मोनू ने उसको रोकने का प्रयास किया। जिस पर रजनीश ने उसको भी गाली दे दी। तभी मनु सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया। मनु ने रजनीश को धक्का दिया। जिस पर उसका सिर दरवाजे की चौखट पर लगा। तभी मनु ने अपने भाई की चाकू से गर्दन रेत दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों में जाग हो गई। लोगों की भीड़ उनके घर पर लग गई। आरोपी मनु ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और सरेंडर कर दिया।
माता पिता के सामने की वारदात
मनु ने जिस समय वारदात की, तभी उसके माता पिता भी मौजूद थे। उनकी आंखों के सामने मनु ने अपने भाई की हत्या कर दी। माता पिता ने मनु को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि रजनीश एक बाइक के शोरूम में नौकरी करता था। रोजाना शराब पीकर रात में घर आता और गाली गलौज करता था। इसको लेकर परिवार के लोग भी काफी परेशान थे।