फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र उर्फ पप्पु की चौथी बरसी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिक दंगे के शिकार वीरेंद्र को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बहसूमा (ब्यूरो)। कवाल कांड के बाद सांप्रदायिक दंगे के शिकार वीरेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। चार साल पहले मौड़ खुर्द निवासी विरेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र हरपाल व मोहम्मदपुर शाकिस्त निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह की नंगला मंदौड़ पंचायत से लौटते वक्त मीरापुर के मुझेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली से खींचकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मुजफ्फरनगर और शामली दंगे की आग में झुलस गया। शुक्रवार को मृतक विरेंद्र की चौथी बरसी मनाई गई। मुख्य मार्ग पर स्थित मौड़ खुर्द शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। आयोजन में सांसद संजीव बालियान, पूर्व विधायक अतुल खटीक, पूर्व विधायक वीरपाल निरवाल आदि ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विरेंद्र की याद में मौड़ खुर्द मुख्य द्वार की नींव सांसद संजीव बालियान और अतुल खटीक ने रखी। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी नींव का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार, हरेंद्र सिंह उर्फ हरिया, धर्मेंद्र प्रधान, राजेंद्र सिंह मोहम्मदपुर शकिस्त, हरेंद्र सिंह, गुड्हल, वैभव देशवाल, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र मुखिया और पूर्व प्रधान देवेंद्र आदि रहे।

पुलिस ने तीन मनचले दबोचे
बहसूमा (ब्यूरो)। एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार दोपहर बाईपास तिराहे से तीन मनचलों को दबोच थाने में ले आई। एसओ राजेंद्र ओजस्वी ने बताया कि टीम ने कस्बा स्थित कालेज की छुट्टी होने के बाद मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया। इस दौरान कालेज की छात्राएं घरों को लौट रही थी। बाईपास तिराहे के पास तीन युवकों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी कर दी। टीम ने मौके से मोहल्ला बसी निवासी रितिक, छोटु और सोनू को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को बुलाकर भविष्य में चौराहे पर नजर नहीं आने की चेतावनी देकर सपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


प्रोजेक्टर पर होगा रामलीला मंचन
बहसूमा (ब्यूरो)। पूर्व की भांति रामलीला मैदान प्रोजेक्टर के माध्यम से लीला मंचन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष विनोद पंवार ने बताया कि 18 सितंबर से रामलीला का मंचन होगा। इस संबंध में हस्तिनापुर रोड स्थित सनात धर्म मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. श्रीपाल कोहली, राजेश धीमान, राम किशोर अकेला, महेश, मदनपाल, दुष्यंत आदि रहे।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
बहसूमा (ब्यूरो)। डीपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह पर सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल सचिव जगदीश त्यागी, प्रधानाचार्य वेणु गोपाल राव ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर जिया जैदी, अनुज त्यागी, रुकमणि शर्मा, अलका गुप्ता, मंजु तोमर, अमित गुप्ता आदि रहे।

संस्था ने पाठ्य सामग्री वितरित की
बहसूमा (ब्यूरो)। हसांपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में बच्चों को एमजे संस्था की तरफ से कापी, पेंसिल, रबर और कटर वितरित किये गये। संस्था अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मनवता की सेवा करना है। वहीं, हंसापुर स्थित एनआरआई डॉ. अशोक जैनर के आवास पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. संजय जैनर और विजय कुमार ने रोगियों की जांच कर दवा वितरित की। इस मौके पर दिनेश जैनर, राजन वर्मा, अंकुश, जयकुमार, राजन वर्मा, गिरीराज सिंह का सहयोग रहा।

दीवार क्षतिग्रस्त करने का आरोप
बहसूमा (ब्यूरो)। क्षेत्र के अकबरपुर सादात निवासी अधिवक्ता ने गांव के दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दीवार क्षतिग्रस्त कर गिराने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। अधिवक्ता यतेंद्र भाटी पुत्र लख्मी सिंह ने चेतराम, जयवीर सिंह सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दीवार गिराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
बहसूमा (ब्यूरो)। साइकिल से ईख बांधकर लौट रहा मजदूर राजपाल पुत्र दिलावर सिंह प्राइवेट बस की चपेट में आने से घायल हो गया। इस बीच बस रुकवाने के लिए बस की पीछे बाइक से दौड़े प्रिंस की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाने में ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें