छविराम रहे सर्वश्रेष्ठ कैडेट
खास बात
मेरठ। प्रशिक्षण के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों और अंत: विषयों में स्थान पाने वाले 28 सब इंस्पेक्टरों को भी सम्मानित किया गया। हाथरस निवासी सब इंस्पेक्टर छविराम सभी गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्हें 10 हजार नगद और किर्च (तलवार) दी गई।
सभी बाह्य विषायों में प्रथम रहने वाले बुलंदशहर निवासी जयवीर सिंह, अंत: विषयों में प्रथम रहने वाले गोंडा निवासी लाल बहादुर को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिला। इसके अलावा अंत: विषयों में 14 और बाह्य विषयों में विषयवार प्रथम आने वाले 11 कैडेट 500-500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए गए। अंत: विषयों में नीरज सिंह सुरेंद्र कुमार, लाल बहादुर, सच्चिदानंद, रजनीश पांडेय, अभिषेक शुक्ला, छविराम सिंह, नीरज कुमार, अजय कुमार, हरिकेश सिंह, सौरभ शर्मा, विनोद कुुमार, अश्वनी कुमार, विपुल कुमार को पुरस्कृत किया गया। वहीं बाह्य विषयों में जयवीर सिंह, प्रदीप कुमार, समरपाल सिंह, मोहित, सुजीत कुमार, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र, विदेश कुमार, जयवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह को सम्मानित किया गया।