फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

517 पासिंग आउट परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल बाद पूरा हुआ सपना, बने सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। छह साल के इंतजार के बाद 517 अभ्यर्थियों का सब इंस्पेक्टर बनने का सपना पूरा हुआ। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में इन्हें ये ओहदा मिला तो वे खुशी से उछल पडे़। परिवार के साथ उन्होंने खुशियों के ये पल बांटे।
हापुड़ रोड स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इसमें पास आउट करने वाले सभी कै डेट को 10 टोलियाें में बांटा गया था। इनका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुुमार, विक्रम सिंह, तेज बहादुर, सौरभ शर्मा, सोहनपाल सिंह, सूरजमल, राहुल कादयान और अशोक कुमार ने किया। परेड कमांडर जयवीर सिंह, छविराम और प्रशांत द्विवेदी रहे। सभी ने भव्य परेड की। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) गोपाल गुप्ता ने परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य डीआईजी (प्रशिक्षण) एमके मिश्रा ने उत्तीर्ण हुए कैडेट्स को शपथ दिलाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 को मायूसी मिली
मेरठ पीटीएस में कुल 841 उपनिरीक्षक कै डेट प्रशिक्षण को भेजे गए थे। इनमें से 806 प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। 39 अन्य कारणों से वंचित रहे। इनमें दो दूसरे प्रशिक्षण केंद्र चले गए जबकि 17 ने त्यागपत्र देकर दूसरी सर्विस ज्वाइन कर ली। वहीं कुछ अन्य वजहों से रह गए। इस तरह कुल 767 उपस्थित थे, जिनमें 250 कै डेट परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इस तरह कुल 517 सफल रहे।

खास बात
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में हुआ दीक्षांत परेड समारोह आयोजित, 517 प्रशिक्षणार्थियों ने ली शपथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें