दो इंस्पेक्टर समेत 23 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त
मेरठ। पुलिस विभाग में करीब चार दशक तक अपनी सेवा दे चुके दो इंस्पेक्टर समेत 23 पुलिसकर्मी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये। पुलिस लाइन में एसपी क्राइम शिवराम यादव और एएसपी लाइन अंकित मित्तल के सामने सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक भावुक हो गये।
क्राइम ब्रांच की इंस्वेस्टीगेशन विंग में तैनात ओमवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि 40 साल की नौकरी में बहुत कुछ इस वर्दी में सीखा। जनता की सेवा करने के लिए विभाग ने जो मौका दिया वह जीवनभर याद रहेगा। 120 से ज्यादा हत्या के केस की विवेचना की। अपने परिवार के सदस्यों के साथ विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले इंस्पेक्टर, एसआई, एचसीपी और कांस्टेबल के परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मार्ल्यापण कर विभाग की तरफ से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत होने वालों में इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह और सतीश वर्मा के अलावा देवदत्त शर्मा, राकेश अहलावत, कृष्णपाल त्यागी, नेतराम, रामचंद्र, चंद्रपाल, सुखवीर सिंह, ओंकार सिंह पंवार, दीवान सिंह, जयभगवान कौशिक, जयधीर सिंह, राजपाल सिंह, हरवीर सिंह, ब्रजेश कुमार, त्रिलोक सिंह, सुरेश चंद, जगदीश प्रसाद, कुंवरपाल सिंह, लाखन सिंह और महेश सिंह शामिल हैं।