फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आधार लिंक के लिए तहसील में कैंप लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के आधार लिंक के लिए तहसील में कैंप लगेंगे
विज्ञापन


मेरठ। मंगलवार को ऋण मोचन योजना के तहत मेरठ की सभी तहसीलों में किसानों के आधार लिंक के लिए कैंप लगाये जाएंगे। लघु एवं सीमांत किसान, जिन्होंने 31 मार्च 2016 तक विभिन्न संस्थाओं से ऋण लिया है। उन्हे राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक की धनराशि ऋण मोचन द्वारा प्रदान की जायेगी। ऋण मोचन धनराशि की गणना दिनांक 31 मार्च 2016 को ब्याज सहित वित्तीय वर्ष 2016-17 की अवधि में बिना किसी विचार के किसान से प्राप्त प्रति भुगतान को घटा दिया जायेगा।
विज्ञापन

जिनकी कृषि भूमि जनपद में हो और भूमि का क्षेत्रफल लघु किसान के लिए 2 हेक्टेयर और सीमांत किसान के लिए एक हेक्टेयर से अधिक न हो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ऐसे किसान जिनके फसली ऋण की रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राकृतिक आपदा से होने के कारण पुन: संरचना कर दी गई हो, जिन्होने राजस्व अभिलेखों के आधार पर पट्टे पर भूमि ली हो और उसपर फसली ऋण लिया हो, वे भी ऋण मोचन योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें