फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिदपुर में 12 लोगों को घरों में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहिदपुर में 12 लोगों को घरों में किया क्वारंटीन
विज्ञापन

खरखौदा। जाहिदपुर निवासी युवक के सोमवार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पुलिस प्रशासन ने गांव के उस हिस्से को सील कर दिया था। इसके बाद गांव के ही 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जाहिदपुर निवासी 25 वर्षीय युवक की मेरठ स्थित नवीन मंडी में सब्जी की आढ़त है। सोमवार को वह कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद गांव जाहिदपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को अपने साथ ले गई थी। वहीं बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल व सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने मौके की जांच कर उक्त स्थान को सील कर दिया था। सोमवार रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव युवक से जुड़ी चेन को खोजना शुरू कर दिया था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित से जुडे़ परिवार सहित आसपास के 12 लोगों को चिन्हित किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 12 लोगों को घरों में ही क्वारंटीन कर दिया है। जल्द ही सभी के नमूने भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें