फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज का शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज का शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

लावड़। अंदावली गांव में अनुज का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी हालत देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी परंतु वह हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं, अनुज के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव अंदावली में सोमवार देर रात अनुज शर्मा पुत्र ओमकार पांच दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान मजाक के चलते विनीत से तमंचे से गोली चल गई। वह अनुज के सिर में जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया था। एएसपी सदर वारदात की जानकारी पाकर गांव पहुंचे तथा चार युवकों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा था। इस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज लावड़ सोमनाथ राय को लाइन हाजिर कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। परिवार का हाल देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। सांत्वना देने वालों में विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता, प्रभात गुप्ता, भूसी ग्रोवर, अजय जैन, विनोद, पंडित चंद्रकांत शर्मा, सपा नेता अतुल प्रधान, पीयूष मंडौरा आदि शामिल रहे। वहीं, पुलिस ने आरोपी विनीत की तलाश में कई जगह दबिश दी परंतु सुराग नहीं लगा। एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें