फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला मिल ने लगाए चेकपोस्ट, 24 घंटे होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलो का पेराई सत्र समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। कुछ किसानों को समिति पर्ची न मिलने के कारण गन्ना खेतों में शेष है। ऐसी परिस्थिति में कुछ किसान तथा गन्ना माफिया लोग आसपास की चीनी मिलो के किसानों से कम दामों पर गन्ना खरीद कर अपनी समिति पर्चियों पर गन्ना मिल पहुंचाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे गन्ना किसान माफियाओं पर नकेल कसने के लिए दौराला चीनी मिल द्वारा मिल क्षेत्र के मसूरी, लावड़, भलसोना पुल पर चेकपोस्ट स्थापित कर दिए गए है। यहां 24 घंटे चेकिंग अभियान रहेगा। चीनी मिल के गन्ना विभाग के अनुसार कृषकों से अपील की जा रही है कि गन्ना समाप्त होने पर अपनी समिति पर्ची कार्यालय में जमा करा दे। बाहरी क्षेत्र के किसी किसान के चक्कर में न आकर उन्हें पर्ची उपलब्ध न कराए। अगर जांच के दौरान किसान द्वारा बाहरी क्षेत्र के किसानों का गन्ना अपनी समिति पर्ची पर आपूर्ति कराता हुआ मिलता है तो उसका तत्काल प्रभाव से सट्टा बंद कर दिया जाएगा वहीं समिति से सदस्यता भी खत्म कर दी जाएगी।
अगर कोई भी किसान बाहरी क्षेत्र का गन्ना लेकर मिल में आता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वह गन्ना मूल्य भुगतान जब्त कर लिया जाएगा।
आनंद प्रकाश दूबे, सचिव दौराला गन्ना समिति।
चीनी मिल ने सभी रास्तों पर चेकपोस्ट लगा कर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। अगर बाहरी क्षेत्र का गन्ना अवैध रुप से आता मिला तो उसके खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - संजीव कुमार, महाप्रबंधक चीनी मिल दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें