फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में गिरी स्कार्पियो, सोनीपत के तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में गिरी स्कार्पियो, सोनीपत के तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर कांवड़ यात्रा मार्ग पर गांव बुआड़ा कलां के निकट मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। तीनों युवक जिला सोनीपत (हरियाणा) के गांव भैंसवाल कलां के रहने वाले थे और मंगलवार शाम हरिद्वार जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव बुआड़ा कलां के निकट बुधवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने स्कार्पियो गंगनहर में पड़ी देख पुलिस को सूचना दी, जिसपर इंस्पेक्टर खतौली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार की जांच कराई तो उसमें तीन युवकों के शव पड़े मिले। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला। उनके पास से मिली आईडी से उनकी शनाख्त गांव भैंसवाल कलां, थाना गोहाना, जिला सोनीपत हरियाणा निवासी प्रदीप (25), रवि (22) और अक्षय (21) के रूप में हुई। पुलिस ने सोनीपत पुलिस के माध्यम से युवकों के परिजनों से संपर्क किया तो तीनों युवकों के मंगलवार शाम हरिद्वार घूमने जाने के लिए घर से निकलने की जानकारी मिली। घटना की सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद क्रेन से कार को गंगनहर से बाहर निकाला गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजन तीनों के शवों को लेकर घर लौट गए। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कार देर रात किसी समय बेकाबू होकर गंगनहर में जा गिरी, जिसमें उसमें मौजूद तीनों युवकों की मौत हो गई। गांव भैंसवाल कलां के प्रधान नरेंद्र ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि तीनों युवक अविवाहित थे और परिजनों के साथ खेती में हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें