फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 साल बाद विशेष मुहूर्त में छह अप्रैल से शुरू होंगे नवरात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
250 साल बाद विशेष मुहूर्त में छह अप्रैल से शुरू होंगे नवरात्र
विज्ञापन

13 अप्रैल को मनेगा रामनवमी का त्योहार
मेरठ। अगले माह छह अप्रैल से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में होगा तथा मंगल रोहिणी नक्षत्र में। देश कि राजधानी में सूर्योदय प्रात: 6.09 बजे से होगा, इसी समय से सूर्योदिनी नवरात्री प्रारंभ होगी।
ज्योतिष पं. विनोद त्यागी ने बताया कि पंचक प्रात: 7.22 बजे तक रहने के कारण नवरात्र घट स्थापना पंचक समाप्ति के पश्चात ही होगा। गुड़ी पडवा, झूलेलाल जयंती, उत्तर श्री न्गोंरती के साथ बसंत नवरात्रि का प्रारंभ होगा। शनिवार को प्रारंभ होने वाले नवरात्र 14 अप्रैल रविवार को पुष्य नक्षत्र धृति योग, कौलव करण में संपन्न होंगे। उसी दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि व रवि पुष्य योग का युग्म महायोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण का कहना है कि मीन मल मास समाप्त होगा तथा सूर्य की मेष संक्रांति अश्विनी नक्षत्र में होगी। ऐसी ज्योतिषीय ग्रह नक्षत्र राशियों कि शुभ स्थिति 250 वर्षों बाद उत्पन्न हो रही है। जो इस नौ दिवसीय नवरात्र को मंगलकारी रूप में शुभ बना रही है। यह नवमी तिथि 13 अप्रैल शनिवार दोपहर 11.42 से प्रारंभ होकर रविवार प्रात: 9.36 तक रहेगी। इस प्रकार राम नवमी 14 के स्थान पर 13 अप्रैल को मनाई जायेगी। क्योंकि भगवान श्री राम का जन्म दोपहर 12 बजे नवमी तिथि को हुआ था। यह समय 13 अप्रैल को प्राप्त हो रहा है न कि 14 अप्रैल को। इस बार नवरात्रों में मां दुर्गा शक्ति घोड़े पर सवार होकर आ रही है। यह लोगों के लिए वरदाई होने के साथ ही शुभकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें