फूलों के रंग देख खिल गया मन
- वर्ल्ड वाइड फोलिएज सोसाइटी ने लगाई 21वीं पुष्प प्रदर्शनी
- गीता नारंग राजा, रचना बाटला बनी फूलों की रानी
मेरठ। ठंडी मदमस्त हवा और सुनहरी धूप के बीच जब लोगों ने रंगबिरंगे फूलों को देखा तो बसंत ऋतु का अहसास हो गया। क वियों, शायरों ने बसंत ऋतु के जिस सौंदर्य का बखान कलम के जरिए अपनी रचनाओं में किया उस खूबसूरती को अपनी आखों से देखा तो मन फूलों की तरह खिल गया। डहेलिया, गुलदाउदी, गुलाब, सूरजमुखी समेत कई फूलों को देखकर कोई भी इन फूलों के साथ सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाया। शनिवार को यह नजारा पुष्प और फल प्रदर्शनी का था।
वर्ल्ड वाइड फोलिएज सोसाइटी (किचन गार्डन एसो.दिल्ली) की ओर से 21वीं पुष्प व फल प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को आइएचएम आरए लाइंस डोगरा मंदिर माल रोड में हुआ। शुभारंभ कैं ट बोर्ड की उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने किया। प्रदर्शनी में हरे पौधे, फल, फूल, टोकरी, बोनसाई, कैक्टस, सेक्यूलेंट्स, किचन गार्डन, हैंगिंग्स, आईलैंड डिस्पले, आरनामेंटल प्लांट्स देखने मिले। 11 कैटेगरी के 150 से अधिक सेक्शन में यह प्रतियोगिता व प्रदर्शनी हुई। फूलों में सर्वाधिक 40 वर्गों में प्रतियोगिता थी। सब्जी में 30, फल में 15 व अन्य वर्ग रहे।
प्रतियोगिता में मेरठ विवि से विजय मलिक, आरके सिरोही, राजेश गोयल, सुधीर कुमार, अमरिंद्र वाजपेई, अंशुमन, डॉ. अरुण माथुर, किरन जैन दिल्ली से, नीरा माथुर, डॉ. शांति स्वरूप, एसके उपाध्याय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर दीवान स्कूल के प्रिंसिपल एच.एम.राउत, निर्मल सिंह करन पब्लिक स्कूल, मृणालिनी अनंत मुजफ्फरनगर, मीनू गुप्ता आरजी कॉलेज बॉटनी विभाग, आइएचएम के रघुवंश व बीला सहित किचन गार्डन की ओर से संस्था की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सचिव रीमा सूद, प्रदर्शनी की चेयर पर्सन आभा जैन, मनीषा अग्रवाल, मीनाक्षी जैन, सुजाता जैन, गीता नारंग, शैल जैन, रचना बाटला, पूनम गुप्ता, किरन गुप्ता, मोनिका जैन, छवि जैन, शैलजा जैन व रीता सेठ मौजूद रहीं। सदस्याओं को इस मौसम में कौन से पौधे लगाएं, पौधों व बगीचे का ख्याल कैसे रखें यह भी बताया गया। अंत में सभी विजेताआें को सम्मानित किया गया।
बल्ब, बोतल, जार, क्रॉकरी में उगाएं सब्जियां
पुष्प प्रदर्शनी में आने वाले लोगों ने घर के गैरजरुरी सामान में हरी सब्जियां कैसे उगाएं यह भी जाना। कोल्डड्रिंक की पुरानी बोतलें, खराब हो चुकी क्रॉकरी, पुराने बल्ब, टायर, बच्चों के खिलौने व अंडों की क्रेड में सब्जियां व फू लों वाले नन्हें पौधे उगाने का तरीका सीखा। विशेषज्ञों ने बताया कि घर पर जो भी बर्तन या सामान है उसमें मिट्टी के साथ खाद डालकर छोड़ेें। इसमें धनिया, मिर्च, सौंफ, अजवाइन के बीज डालकर घर पर ही पौधे तैयार हो सकते हैं।
कीटनाशक रहित सब्जी उगाने का संकल्प
किचन गार्डन एसोसिएशन और वर्ल्ड वाइड फोलिएज सोसाइटी पर्यावरण से जुड़ी दोनों संस्थाओं का उद्देश्य कीटनाशक रहित सब्जी उगाने को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं व सदस्य अपने घर पर बगीचा तैयार करके उसमें सब्जियां उगाते हैं। जिन लोगों के पास बगीचे के लिए स्थान नहीं है वो हैंगिंग और बॉस्केट और लैंडस्केपिंग कर सब्जियां उगाते हैं। इस आयोजन में लोगों को जैविक खेती करने की तकनीकि बताई। मेवों के छिलके, घर के कचरे का प्रयोग खाद में कैसे करें बताया।
सबको लुभाया फूलों वाला कैक्टस
कैक्टस का नाम लेते ही लोगों के दिमाग में एक गठीले और कांटेदार पौधे का चित्र बनता है। जब इस पुष्प प्रदर्शनी में लोगों ने नन्हें गमलों में उगे गूदेदार कै क्टस पर कांटों के साथ लाल, पीले, नारंगी और सफेद रंग के खूबसूरत फूल देखे। कुछ कैक्टस पर रंगीन गुच्छेदार कांटे थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
ये बनीं विजेता
विभिन्न प्रतियोगिताओं में किंग ऑफ द शो गीता नारंग, क्वीन अॅाफ द शो रचना बाटला बनीं। प्रिंस का खिताब अनीता गुप्ता ने, प्रिंसेस का खिताब राधा मित्तल ने जीता। स्टार ऑफ द शो सुनीता गुप्ता बनीं।
फूल में रजनी गुप्ता, सब्जी में राधा मित्तल, फलों में मधु जैन, कैक्टस एंड सेक्यूलेंट्स में मधु अग्रवाल, बोनसाई में सुनीता गुप्ता, हैंगिंग बॉस्केट दिव्या सिंघल ने विजेता की ट्रॉफी जीती। आरनॉमेंटल में गीता नारंग विजेता बनीं। मैक्सिमम एग्रीगेंट मीनाक्षी गुप्ता रहीं। आइलैंड डिस्पले में मधु जैन, मीनाक्षी गुप्ता, गीता नारंग को पुरस्कार मिला।