दौराला। पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शंाति के लिए शनिवार को ब्रह्मेश्वर मंदिर में धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। इस दौरान हवन में आहुति देकर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। इस दौरान धर्मरक्षा सेवा सत्संग मंडल के संरक्षक पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र सरकार को पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब तत्काल देना चाहिए। इसे ठंडे बस्ते में डालने से अब काम नहीं चलेगा। इस दौरान पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री ने विधि-विधान से हवन पूजन कर 108 गायत्री मंत्रों की आहुति दिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश अहलावत, धर्मप्रकाश मैथना, जसवीर सिंह, हिमांश कांबोज, सुनील अहलावत, सचिन उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, हर्षित, रविंद्र सिंह, मणिराम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।