फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई: मेरठ में हाईअर्लट-MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआई की गतिविधि मिलने पर मेरठ में हाईअलर्ट
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उप्र मेें आईएसआई के जासूसों की तलाश में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई चल रही है। आईएसआई की स्लीपिंग सेल के दस लोगों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। अंदेशा कि स्लीपिंग सेल का जाल वेस्ट यूपी में फैला हुआ है और वह नववर्ष पर बड़ी वारदात करा सकते हैं। आईएसआई के इनपुट मिलने पर मेरठ जोन में हाईअलर्ट जारी हो गया। इसे देखते शहर को पांच जोन और सात सेक्टर में बांटने की तैयारी हो चुकी है। नववर्ष पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।

संदिग्ध लोगों पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस का मानना है कि नववर्ष पर माहौल खराब कराने के लिए शरारती तत्व भी लगे होते हैं। इन पर कड़ी नजर रहेगी। कुछ संदिग्ध लोग भी उनके रडार पर हैं। पुलिस ने शुक्रवार को कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की। दावा है कि जो संदिग्ध लोग है, उनको नजरबंद किया जा सकता है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


प्लान बनाकर निर्धारित की ड्यूटी
नववर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियोें ने प्लान के तहत पुलिसवालों की ड्यूटी निर्धारित की है। नववर्ष पर सघन चेकिंग की प्लानिंग है। 31 दिसंबर को एसपी सिटी, एसपी क्राइम और एएसपी कैंट अलग अलग टीमों को लेकर होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करेंगे। सीओ और थानेदार अपने अपने क्षेत्र में पुलिस फोर्स लेकर गश्त करेंगे।
विज्ञापन



नववर्ष पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कप्तानों को निर्देश दिए है। सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं। लोकल स्तर से उनको पुलिस मुहैया कराई जा रही है। होटल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की जाएगी - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें