फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दो मकान की दीवार गिरी, बाल बाल बचे परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकानों की दीवारें गिरीं बाल-बाल बचे परिवार
विज्ञापन

मुरादनगर। लगातार हो रही बरसात में सलेमाबाद गांव के दो मकान की पिछली दीवार गिर गई। इससे दोनों मकानों का आधा हिस्सा भरभराकर जमीन पर आ गया। गनीमत यह रही कि इन घरों में रहने वाले ग्रामीणों की जान बच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात ग्राम सलेमाबाद में सतेंद्र सिंह अपने बेटे रोबिन, रोहित और बेटी प्रिया के साथ सोया हुआ था। उनका पड़ोसी सुनील कुमार भी अपने पिता हरिकिशन, पत्नी, तीन बच्चों के साथ घर में सोया था। दोनों के मकानों के पीछे खेत हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण खेत में पानी जमा हो गया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दोनों मकानों की पिछली दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज से घर में सोये सभी सदस्यों की आंख खुल गई। परिवार के लोग चीखते शोर मचाते बाहर की तरफ भागे। अचानक शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई। दो मकान गिरने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने आनन-फानन में मौके पर पहुंच पड़ताल की। इस बीच दोनों मकानों का आधा हिस्सा भर भराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एसडीएम ने बताया कि जांच के लिए टीम मौके पर भेजी गई। पीड़ित परिवार की मदद का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें