फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन मार्ग पर कांवड़ियों का आना शुरू हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क खस्ताहाल, कांवड़िये बेहाल
विज्ञापन

मुरादनगर। प्रशासन की अनदेखी के चलते जर्जर हाल पाइप लाइन मार्ग पर कांवड़ियों को चलना मजबूरी बन गया है। करीब 14 किमी तक मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इस मार्ग से कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों कांवड़िये गुजरते है। इस खस्ताहाल सड़क से कांवड़ियों का चलना शुरू हो गया है। विकास संघर्ष समिति ने डीएम को पत्र लिखकर सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
पाइप लाइन मार्ग खस्ताहाल है। जगह जगह गहरे गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी भर गया है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से एक माह पहले प्रशासन ने कहा था कि मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाएगा, लेकिन प्रशासन ने पाइप लाइन मार्ग की सुध नहीं ली। विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भइया और दिनेश त्यागी ने बताया कि पाइप लाइन मार्ग से होकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि स्थानों पर जाने वाले कांवड़िये गुजरते है, लेकिन 14 किमी लंबा रास्ता जर्जर हाल में है। जिस पर कांवड़ियों का चलना दुर्भर हो गया है। डीएम को पत्र लिखकर विकास संघर्ष समिति ने मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ शिविर में शिवभक्तों का पहुंचना शुरू
मुरादनगर। गोमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर शिवभक्तों का आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजस्थान, अलवर, जिला दोसा के कांवडिय़े पाइप लाइन मार्ग चुंगी नंबर तीन के पास शिव सेवा कांवड़ समिति के शिविर में पहुंचे। जिला सवाई मानसिंह के हरिशंकर योगी और कांति योगी ने बताया कि दो जुलाई को कांवड़ लेने निकले थे। 15 जुलाई को गोमुख से कांवड़ उठाई और धारा मेरू, उत्तरकाशी, पेपर मंडी, सुर्र से होते कांवड़ मार्ग के रास्ते पाइप लाइन मार्ग पहुंचे। अलवर निवासी चिरंजीलाल मीना ने बताया कि 11 जुलाई को गोमुख से रत्नलाल, हरिराम, जगदीश प्रसाद, रामोतार, राजेंद्र आदि के साथ कांवड़ उठाई थी। दोसा के बांदीपुर निवासी कांवड़ियों ने 11 जुलाई को गंगोत्री से जल उठाया। जत्थे में सोनू, हीरालाल, कमलेश, रामराज, मोतीलाल, प्रहलाद, कन्हैयालाल, भगवान सहाय, लक्ष्मण आदि थे। परशुराम सेवादल के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों को प्रसाद ग्रहण कराया गया है। सेवा में हरकेश त्यागी, बोबी पंडित, रमेशचंद त्यागी, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें