मेरठ। रेलवे के कैरिज एंड वेगन विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक शर्मा की शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन स्थित अपने स्टोर में हार्टअटैक से मौत हो गयी। सूचना पर रेलवे की डिविजनल मेडिकल आफिसर डॉ. वंदना सोनाल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान अशोक शर्मा की पल्स चलती नजर आयी। इसके बाद उनको जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें पूर्व में भी हार्ट अटैक हो चुका था। सेक्शन इंजीनियर की मृत्यु पर रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गयी। रेलवे सीडीओ संजय गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा आदि सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्लेटफार्म पर मिला शव
मेरठ। सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो पर अज्ञात व्यक्ति का शव बेंच पर पड़ा मिला। इंस्पेक्टर जीआरपी विनय शर्मा ने बताया कि करीब 45 वर्षीय इस व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।