फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड 14 घंटे देरी से पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
14 घंटे देरी से पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

मेरठ। तीन बार रद्द करने के बाद भी राज्यरानी एक्सप्रेस समय की पटरी नहीं आ पा रही है। बुधवार को राज्यरानी एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। देरी के चलते इस ट्रेन को साढ़े दस घंटे की देरी से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। ट्रेन की देरी से दर्जनों लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर रिफंड ले लिया। इसके साथ ही संगम और नौचंदी एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगम और नौचंदी एक्सप्रेस पिछले 20 महीने से लेट चल रही है। इसके साथ ही अब राज्यरानी एक्सप्रेस भी लेट होने लगी है। पिछले महीने ट्रेन को राइट टाइम करने के लिए दो बार और इस महीने एक बार रद्द किया जा चुका है। कुछ दिन ठीक चलने के बाद अब फिर से लेट होने लगी है। मंगलवार रात साढ़े दस बजे पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस रिकार्ड 14 घंटे की देरी से बुधवार को दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंची। इसके चलते इस ट्रेन को सुबह पौने पांच बजे की बजाय साढ़े दस घंटे की देरी से शाम करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस सुबह साढ़े आठ बजे व नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर करीब सवा बारह बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें