फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के चार बल्लेबाजों ने जड़े अर्द्घशतक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भामाशाह पार्क और गांधी बाग में आयोजित राजसिंह डूंगर अंडर-14 क्रिकेट ट्रॉफी में खेले गये दोनों मैच शुक्रवार को ड्रा हो गए। दूसरे दिन भामाशाह पार्क मैदान पर यूपी टीम के चार बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यप्रदेश के 229 रनों केे जवाब में यूपी ने 286 रन बनाए। गांधी बाग के मैदान पर राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद शतक जमाकर टीम को 100 रन की शानदार बढ़त दिलाई। हालांकि ट्रॉफी के दोनों मैच ड्रा हो गए।
विज्ञापन

भामाशाह पार्क में चल रहे यूपी और मध्यप्रदेश के बीच कड़ा मुकाबला रहा। ट्रॉफी के दो दिवसीय मैच में मध्यप्रदेश ने पहली पारी सात विकेट खोकर 229 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी में यूपी ने खराब क्षेत्ररक्षण किया और 10 कैच छोड़े। यूपी के चार बल्लेबाजों के अर्द्घशतक की बदौलत टीम ने 57 रनों की लीड हासिल की। दूसरे और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने के कारण मैच ड्रा हो गया। ड्रा होने के बाद भी यूपी को तीन अंक मिले। मध्यप्रदेश को एक अंक ही मिल पाया। यूपी के सिद्धार्थ चौधरी ने 70, मो. अमान ने 56, शिवम कुमार ने नाबाद 50 और अजीत वर्मा ने नाबाद 52, धनंजय यादव ने 43 रन बनाए। गांधी बाग में आयोजित ट्रॉफी के दूसरे मैच में राजस्थान की टीम ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया। पहली पारी में छत्तीसगढ़ को 158 रन पर आल आउट किया था। जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव ने नाबाद 127 रनों की पारी खेलकर टीम को 100 रन की बढ़त दिलाई। सचिन यादव को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। राजस्थान की पूरी टीम 258 रनों पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों ने आशीष 13 रन और बंटू 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। लेकिन मैच का दूसरा और अंतिम दिन समाप्त होने के बाद मैच ड्रा हो गया। दोनों मैचों में यूपी और राजस्थान को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन-तीन अंक मिले। दो मैचों में छह अंक पाकर यूपी दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान की टीम पहले पर है। 21 व 22 जनवरी और 24 व 25 जनवरी को मैच खेले जाने हैं। दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 27 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा।
विज्ञापन


अंक तालिका
राजस्थान तीन मैच 7 अंक
उत्तर प्रदेश दो मैच 6 अंक
छत्तीसगढ़ तीन मैच 4 अंक
मध्यप्रदेश तीन मैच 3 अंक
विदर्भ दो मैच 2 अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें