मिनी क्रिकेट कप का शुभारंभ
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को मिनी क्रिकेट कप का शुभारंभ हुआ। इस दौरान एस्ट्रान एकेडमी की टीम 16.2 ओवर में 83 रन ही बना पाई। वहीं पीके एकेडमी की टीम ने 16वें ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल की। विजेता टीम के गेंदबाज शिवम यादव ने छह विकेट लिए। जिसके लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक सचिव दीपक सिद्घू ने बताया रविवार को पीके और ओम एकेडमी के बीच मुकाबला होगा। इस दौरान चेयरमैन प्राची गुप्ता, मनोज गुप्ता, संदीप, नरेंद्र, सुशांत, पुनीत, यश, बादल आदि मौजूद रहे।
करन क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर शनिवार को मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसमें करन पब्लिक एकेडमी रेड और करन ग्रीन के बीच मैच हुआ। करन रेड ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए। मुकुल ने 40 और अरबाज ने 34 रन बनाये। करन एकेडमी ग्रीन 22 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट हो गई। करन रेड के गेंदबाज आकाश और विवेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच-पांच विकेट झटके। दोनों गेंदबाजों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।