फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनियस दिखाने के लिए दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला और बंसल क्लासेज कोटा की ओर से शनिवार को गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में जीनियस ब्रिगेड परीक्षा 2017 का आयोजन किया गया। जीनियस दिखाने के लिए छात्रों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। बंसल क्लासेज के विशेषज्ञों ने काउंसिलिंग कर उभरते करियर के बारे में बताया। छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का एक्सपर्ट्स ने सरलता के साथ जवाब दिया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में चार स्कूलों के कक्षा 8 से 12 तक के करीब 700 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के बाद काउंसिलिंग हुई। परीक्षा में जनरल नॉलेज, मैथस, साइंस और तर्क संगत सवाल पूछे गए। सवालों के जवाब ओएमआर सीट पर चयन कर देने थे। टीम ने बताया कि ओएमआर सीट पर लिखे नंबर से परीक्षा का परिणाम देखा जा सकेगा। यह प्रतियोगिता देशभर में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
मेडल, सर्टिफिकेट पाकर खिले चेहरे
जीनियस ब्रिगेड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को अमर उजाला और बंसल क्लासेज कोटा की तरफ से सर्टिफिकेट देकर मेडल पहनाया गया तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्रों के मुताबिक इस प्रकार की परीक्षाएं नॉलेज के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
आईआईएमटी एकेडमी पी पॉकेट, मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ, सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल और गंगानगर ए ब्लॉक स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग किया।
काउंसिलिंग कर छात्रों को दी जानकारी
जीनियस ब्रिगेड परीक्षा एक घंटा हुई। इसके बाद बाद छात्र-छात्राओं की बंसल क्लासेज कोटा के एक्सपर्ट्स ने काउंसिलिंग की। इसमें उनके बेहतर करियर को लेकर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं ने करियर से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। जिसका सरलता के साथ एक्सपर्टस ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें