फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माईल नेशनल महिला कालेज में व्याख्यान श्रंखला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज में शनिवार को भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा व्याख्यान शृंखला में व्याख्यान का आयोजन किया गया। उद्घाटन महाविद्यालय के सचिव दयानंद गुप्ता व प्राचार्या डॉ. साधना सहाय ने किया। अतिथि व्याख्यान डॉ. राजीव अग्रवाल प्रोफेसर एसएम महाविद्यालय चंदौसी द्वारा किया गया। संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सक्सेना ने किया। व्याख्यान का मुख्य विषय एप्लीकेशन ऑफ थर्मोडायनमिक्स एंड इट्स सिग्निफिकेशन था, जिसके अंतर्गत उष्मा के सिद्धांत, उपयोगिता, एंट्रोपी, एन्थ्रोपी व उष्मागतिकीय सिद्धांत तथा उनका दैनिक जीवन में उपयोग को सरलतापूर्वक समझाया गया। शिक्षिका डॉ. सुधा गोयल, डॉ. रेनू अग्रवाल, उपासना, डॉ. सोनिया, रश्मि संध्या का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें