मेरठ। सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले को लेकर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने मुख्यमंत्री से मार्केट में भू-परिवर्तन नीति लाकर सभी अवैध भवनों को वैध करने और मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं का जल्द निवारण कराने की मांग की।
उधर, इस प्रकरण में व्यापारी शनिवार को लखनऊ में आवास आयुक्त धीरज साहू से मिले। जिसमें आयुक्त ने व्यापारियों के पक्ष को सुना। लेकिन अभी इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि मार्केट से छह व्यापारी लखनऊ गए हैं। अभी बाकी के व्यापारी भी निकाय चुनाव के बाद लखनऊ आवास आयुक्त से मिलेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि विभाग द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने मांग की कि शमन योजना लागू कर सेंट्रल मार्केट व्यापारियों को इस दुविधा से बाहर निकाला जाए।