फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा लड़ रही है बुनकरों के अधिकारों की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बुनकर समाज संघर्ष समिति व बुनकर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को हापुड़ रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि बुनकरों के हितों और अधिकारों की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। अखिलेश यादव सरकार ने सबसे ज्यादा टिकट व सम्मान दिलाया। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से बिजली चेकिंग के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने सपा के समर्थन में वोट देने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, सपा की महापौर प्रत्याशी दीपू मनोठिया, आदिल चौधरी, जयवीर सिंह, जयपाल यादव, वसीम राहुल और मो. चांद आदि थे। अध्यक्षता शहर विधायक रफीक अंसारी और संचालन शरीफ मेवाती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें