मेरठ। बेगमपुल स्थित कैंट जनरल अस्पताल में कल्याणं करोति के 23वें स्थापना दिवस और संत विनोबा भावे की 123वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. केसी गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था बेहतर कार्य कर रही है। कल्याणं करोति के अध्यक्ष अनुराग दुबलिश ने कहा कि मेरठ और बागपत के 59 गांवों में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इनमें 9979 नेत्र रोगियों की जांच व इलाज कर 751 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। नेत्र चिकित्सालय में 19511 नेत्र रोगियों की जांच व इलाज कर 482 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। तीन विकलांगों को कृत्रिम पैर, चार विकलांगों को कैलीपर और दो विकलांगों को बैसाखी जोड़े एवं 22 वृद्धजनों को श्रवण यंत्र दिए गए। ब्रिगेडियर एससी जौहर, वाईपी कौशल, डॉ. जगभूषण अग्रवाल, रवि बख्शी, डीके अग्रवाल, हरीभूषण अग्रवाल, सीएस रावत, कर्नर प्रमोद पाल, रामपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीता दुबलिश ने किया।
कोल्हू किसानों का दमन नहीं होने देगी सपा
मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सपा कोल्हू किसानों का दमन नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार मिल मालिकों से साठगांठ कर कोल्हू बंद कराना चाहती है। जनपद मेरठ में एक भी कोल्हू बंद नहीं होने दिया जाएगा, यहां मेरठ में कोल्हू किसानों की संख्या 10 से 12 हजार है। इससे हजारों किसान जुड़े हैं।