अब 26 तक रद्द रहेंगी ट्रेनें, 21 को निरीक्षण
- 21 को दोहरीकरण को हरी झंडी दिखाएंगे कमिश्रनर रेलवे सेफ्टी
मेरठ। खतौली से मुजफ्फरनगर तक चल रहे दोहरीकरण कार्य को अब 21 मई को हरी झंडी दी जाएगी। पहले यह कार्य 20 मई तक पूरा होना था लेकिन कमिश्नर रेलवे सेफ्टी शैलेष कुमार पाठक के निरीक्षण कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी होने जा रही है। अब ट्रेनों को आगे बढ़ाते हुए 26 मई तक रद्द रखने का फैसला लिया गया है। जिससे अगले सप्ताह भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
26 मई तक जिन 11 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें मेरठ-अंबाला, निजामुद्दीन-अंबाला, ऋषिकेश-दिल्ली, सहारनपुर-दिल्ली, अंबाला-मेरठ, अंबाला-निजामुद़्दीन, दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश, सहारनपुर-दिल्ली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों की सूची रेलवे ने जारी कर सूचना दी है। जिससे यात्रियों को सूचित किया जा सके।
30 मई तक रद्द रहेगी इंदौर-अमृतसर
झांसी मंडल के ग्वालियर सेक्शन में रायरू स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 18 से 30 मई के बीच 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसमें अमृतसर से चलकर वाया मेरठ, इंदौर को जाने वाली इंदौर-अमृतसर ट्रेन भी शामिल हैं। इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो बार बृहस्पतिवार और रविवार को सिटी स्टेशन से गुजरती है।