फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा की बरामदी को लेकर थाने में बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर इंस्पेक्टर को घेरा
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी से 29 अप्रैल को हुआ था छात्रा का अपहरण
थाने में हंगामे के बाद एसएसपी ऑफिस पर की शिकायत
मेरठ। ब्रहमपुरी से अपहृत छात्रा की बारमदगी की मांग लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि वह लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बाद में पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी का 29 अप्रैल को अपहरण कर लिया गया था। किशोरी के परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस छात्रा की बारमदगी के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पंजाबी संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला। एसएसपी से कहा कि बीस दिन में किशोरी को बरामद नहीं किया गया है। थाने जाते हैं तो पुलिस आश्वासन दे देती है। एसएसपी नितिन तिवारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है। इस दौरान अभिषेक, विक्की, सोनू, सुमित, बॉबी, पंकज जौलीर, पवन अरोड़ा, हेमंत चावला, अभिनव, अनिल, मनमोहन और अन्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें