फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के खाते से उड़ाए 11 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के खाते से उड़ाए 11 हजार रुपये
विज्ञापन

- महिला पॉलिटेकिभनक की छात्रा का एसबीआई बैंक में है खाता
दौराला। कस्बा स्थित महिला पॉलिटेक्निक की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की एक छात्रा के खाते से नटवर लाल ने 11 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी अंजलि विश्वकर्मा पुत्री अनिल कुमार विश्वकर्मा दौराला कस्बा स्थित महिला पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा का खाता दौराला स्थित एसबीआई बैंक में है। सोमवार को छात्रा अपनी सहेलियों के साथ बैंक पहुंची तो उसे खाते से एक बार 1000 व दूसरी बार में 10000 हजार रुपये निकाल लिए जाने की जानकारी हुई। छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसओ दौराला रितेश कुमार बैंक में पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ की। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें