फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा रोहटा रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा के साथ मुख्य अभियंता ने टीम के साथ किया सड़क का मुआयना
विज्ञापन

- कार्यदायी संस्था प्रीति बिल्डकॉन ने मुरलीपुर में लगाया हॉटमिक्स प्लांट
- साढ़े बाहर करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पिछले एक साल से लोगों के लिए नरक बनी रोहटा रोड का निर्माण कार्य एक अप्रैल से युद्धस्तर पर शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा के साथ लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजपाल सिंह ने अपनी टीम और कार्यदायी संस्था मैसर्स प्रीति बिल्डकॉन के प्रतिनिधियों के साथ सड़क का दौरा किया।
विज्ञापन

दुष्यंत रोहटा ने कार्य में चल रही धीमी प्रगति पर आक्रोश जताते हुए इसे तेजी से पूरा कराने की मांग की। मुख्य अभियंता ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि योगेंद्र से इस बाबत पूरी जानकारी ली। योगेंद्र ने बताया कि कंपनी ने गांव मुरलीपुर में अपना प्लांट लगा लिया है। इसके साथ ही सड़क का डिवाइडर तोड़ना शुरू कर दिया है। दो से तीन दिन के अंदर पूरा डिवाइडर तोड़ दिया जाएगा। कंपनी एक अप्रैल से सीसी रोड का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर देगी। दुष्यंत रोहटा ने बताया कि रेलवे फ्लाईओवर से लेकर लखवाया तक सीसी सड़क निर्माण के लिए करीब 12.46 करोड़ स्वीकृत किए हैं। 2.62 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। शोभापुर बाईपास से लखवाया तक नाले बनाए जाएंगे। बताया कि सड़क का टेंडर 22 फरवरी को हो गया था। कार्यदायी संस्था ने एक महीना काम लेट कर दिया है। इसमें अधिकारी भी दोषी हैं। मुख्य अभियंता के साथ निरीक्षण में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र प्रताप, सहायक अभियंता गोपाल स्वरूप, शाकिर राव और जूनियर इंजीनियर केजी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें