फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरचार्ज माफी का आज आखिरी दिन, उठाए फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरचार्ज माफी का आज आखिरी दिन, उठाए लाभ
विज्ञापन

- दो किलोवाट तक के घरेलू व कामर्शियल और नलकूप उपभोक्ताओं के लिए आज पंजीकरण की आखिरी तारीख
- 31 मार्च तक बकाया जमा करने पर मिलेगी सरचार्ज में शत प्रतिशत की छूट
मेरठ। बकायेदार घरेलू, कामर्शियल और नलकूप उपभोक्ताओं के लिए चल रही सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण का आज आखिरी दिन है। बकायेदार इस योजना का लाभ उठाने के लिए आज पंजीकरण करा ले। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बकाया जमा करने पर शत प्रतिशत सरचार्ज का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। बकाया राशि का 30 फीसदी जमा करने पर पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक शेष बकाया राशि जमा करनी होगी। इसके बाद ही सरचार्ज पर शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। अब तक योजना में मेरठ क्षेत्र के 1 लाख 20 हजार 113, सहारनपुर क्षेत्र के 2 लाख 8 हजार, मुरादाबाद क्षेत्र में 2 लाख 13 हजार 969 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। अब तक 682 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। एमडी ने बताया कि पंजीकरण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 या डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर 1800-180-3002 पर निशुल्क कॉल कर सकते हैं। यदि उपभोक्ता द्वारा पंजीकरण कराकर पूरा बकाया जमा नहीं किया गया तो उसे सरचार्ज की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें