फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से देवबंद के लिए खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों की धरपकड़ की अफवाह से मचा हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देवबंद पुलिस ने सोमवार दोपहर रोहाना स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन से तीन लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें अपने साथ देवबंद ले गई। देवबंद से हाल ही में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अफरातफरी मच गई और आतंकी पकड़े जाने की अफवाह उड़ती रही। बाद देवबंद में दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला निकला।
शहर से सटे रोहाना रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर करीब सवा बजे जैसे ही रोजाना की भांति दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर पहुंची, उससे चंद मिनट पूर्व ही देवबंद पुलिस की कई गाड़ियां धड़धड़ाते हुए वहां पहुंची और पूरे स्टेशन को घेरे में ले लिया। इसके बाद ट्रेन पहुंचते ही भारी फोर्स सीधे ट्रेन के कोच में घुसी और वहां बैठे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस फोर्स की इस पूरी दबिश और घेराबंदी को देख ट्रेन पकड़ने पहुंचे और ट्रेन में मौजूद मुसाफिर सहम उठे और एक-दूसरे से पकड़े जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि देवबंद पुलिस को ट्रेन में बांग्लादेशी नागरिकों के देवबंद से दिल्ली जाने की सूचना मिली थी, जिनकी घेराबंदी की गई, लेकिन तब तक पैसेंजर ट्रेन देवबंद से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो चुकी थी। ऐसे में देवबंद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए खुद देवबंद के नजदीकी रोहाना स्टेशन का रुख किया था। देवबंद पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में दो बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिनके नाम सोहराब हुसैन निवासी जनपद किशोरगंज और मामून रशीद निवासी जिला माई मनासन बांग्लादेश बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली अनिल कपरवान का कहना है कि पूरी कार्रवाई देवबंद पुलिस के स्तर से हुई है और आरोपियों को वहीं ले जाया गया है। इसलिए जो भी कार्रवाई होनी है, वह देवबंद कोतवाली के माध्यम से ही की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें