फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के अगवानपुर नीमका मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम नीमका निवासी कुलजीत सिंह (30) पुत्र तारा सिंह बुधवार दोपहर अपने खेत पर गया था। वह शाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। ग्रामीणों को अगवानपुर नीमका मार्ग किनारे कुलजीत सिंह का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बडे़ भाई बलजीत सिंह ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नेशनल सब जूनियर वुशू में चयन
परीक्षितगढ़। पंजाब के जालंधर में होने वाली 18वीं नेशनल सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप में नगर के केवी पब्लिक स्कूल की छात्रा चंचल 45 किला भार वर्ग व लविश अधाना 25 किलो भार वर्ग में चयनित हो जाने पर स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता तथा संस्थापक कमलेश कुमारी एवं कोच मोहम्मद आजाद खान ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें