फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पद प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद पद प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है, मगर अभी जारी नहीं की गई है। सूची जारी होने के बाद आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं में घमासान मचने का अंदेशा जताया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी शनिवार रात तक प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करने को कह रहे थे, लेकिन अब रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा पदाधिकारियों को डर है कि जैसे ही सूची जारी होगी, अंतर्कलह बढ़ जाएगी। जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे सपाई नाराज हो सकते हैं। कई पुराने सपाई सपा छोड़ भी चुके हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि पार्टी पदाधिकारी कह रहे हैं कि वे उन्हें मना लेंगे। इसके अलावा उनका कहना है कि जिनको भी पार्टी सिंबल पर लड़ा रही है, उसका नाम हाईकमान के निर्देश पर ही फाइनल किया जा रहा है। शहर में 90 वार्ड हैं और सपा से 375 ने पार्षद पद के लिए आवेदन किया है। ये सभी न सिर्फ अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं, बल्कि टिकट पाने केलिए जोर आजमाइश में भी लगे हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने बताया कि रविवार को तस्वीर साफ हो जाएगी। लिस्ट फाइनल हो गई है। उनका कहना है कि पार्षद पद के लिए सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति की रिपोर्ट लेकर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। पार्टी पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाएगी।
विज्ञापन


खास बात
सपा में टिकट को लेकर मचेगा घमासान, टिकट फाइनल होने के बाद अंतर्कलह बढ़ने का अंदेशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें