फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने बांटी प्राथमिक स्कूलों में मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने बांटी प्राथमिक स्कूलों में मिठाई
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार होने के कारण भाजपाइयों ने सोमवार को सरकारी स्कूलों में पहुंचकर मिठाई बांटी। मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर अपने लोहियानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय काजीपुर-1 व मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पहुंचे और बच्चों को मिठाई वितरित की। इस दौरान नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी, जागृति विहार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र भड़ाना, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र, डॉ पंकज त्यागी, वीर सिंह सैनी, विनोद काजीपुर, चिराग अग्रवाल, रजनीश कुमार, अमन, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने चंद्रलोक स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिठाई वितरित की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कटे हुए विद्युत कनेक्शन को चालू कराते हुए विद्युत आपूर्ति भी सुचारू कराई। विधायक ने बच्चों के साथ मिड डे मील भी खाया। उनके साथ अनिल अग्रवाल, दीपक गर्ग, तरुण राणा, भोपाल पावती, प्रदीप गोयल, विनीत गुप्ता, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। जबकि महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने पूर्वा अहिरान स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जाकर मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें