पार्क में भरा सीवर का गंदा पानी
मेरठ। पल्लवपुरम फेस-2 एलए डबल स्टोरी स्थित पार्क और सड़क पर सीवर के पानी से जलभराव हो गया है। शिकायतों के बाद भी एमडीए अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। शुक्रवार को लोगों की शिकायत पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एमडीए सचिव राजकुमार से मोबाइल पर बात करके समस्या से अवगत कराया।
महापौर ने एमडीए सचिव से कहा कि पार्क में सीवर का गंदा पानी भरा होने के कारण यहां आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर दोपहर दो बजे एमडीए सीवर अनुभाग से अधिशासी अभियंता डीसी तोमर, सहायक अभियंता आरके गुप्ता, मैट अशोक मिश्रा वहां पहुंचे। एमडीए अधिकारियों सफाई कराने का आश्वालन दिया। वहीं महापौर ने नगर निगम के सफाई निरीक्षक व सफाई नायक से सीवर का पानी निकाने और तीन दिन तक एंटी लार्वा स्प्रे करने को कहा। महापौर ने कहा कि यदि एमडीए द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा है तो प्रमुख सचिव, नगर विकास, स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री व नगर विकास मंत्री से शिकायत की जाएगी।
खास बात
महापौर ने मौके पर पहुंचकर बुलाए एमडीए और निगम के अधिकारी