फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृ त भारती के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर डी ब्लॉक स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे संस्कृत भारती के आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती, सीसीएसयू के कुलपति डॉ. एनके तनेजा और एलआर कालेज साहिबाबाद के प्राचार्य डॉ. संजय ने समापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे विद्यार्थी अंकुर और ललित ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री नरेंद्र पांडे ने अतिथियों का परिचय प्राप्त कराया तो संस्कृत भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री प्रताप ने संस्कृत भारती और उसके द्वारा आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में 102 बालकों, 45 बालिकाओं, 25 व्यवस्थापक लगे, जो 44 जनपदों से पहुंचे। इनमें करीब 10 पीएचडी और 24 बीएससी, आचार्य, शास्त्री, बीए, एमए और बीएड के छात्राें ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. ओमकार सिंह त्यागी, डॉ. मनोज अग्रवाल, राजेश सेठी, चंद्रकांत मित्तल, डॉ. पूनम लखनपाल आदि मौजूद रहे।
सात वर्षीय कृतिका ने दिया संस्कृत प्रशिक्षण
प्रशिक्षण वर्ग में महज सात वर्ष की कृतिका ने इस प्रशिक्षण वर्ग में पीएचडी करने वाले विद्यार्थियाें को संस्कृत का प्रशिक्षण दिया। कृतिका की इस प्रतिभा पर स्वामी विवेकानंद ने उसे आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें